देश की खबरें | कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को स्थानीय दल बनाकर 10 सीटें जीतने की चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को चुनौती दी कि वह जद (एस) और उसके नेतृत्व की आलोचना करने से पहले स्वयं एक स्थानीय दल का गठन करें और फिर अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 19 दिसंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को चुनौती दी कि वह जद (एस) और उसके नेतृत्व की आलोचना करने से पहले स्वयं एक स्थानीय दल का गठन करें और फिर अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं।

भाजपा और जद (एस) के बीच साठगांठ का आरोप लगाने को लेकर कुमारस्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सिद्धरमैया पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, '' जद (एस) की सीटें जीतने की क्षमता, पार्टी प्रमुख देवगौड़ा और मेरी आलोचना करने वाले सिद्धरमैया को मैं एक चुनौती देता हूं। राष्ट्रीय दल की छाया से बाहर आएं, एक स्थानीय दल का गठन करें और अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं... उसके बाद हमारे नेतृत्व के बारे में बोलें।''

उन्होंने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कहा, '' जद (एस) ने जितनी सीटें जीतीं हैं, उसे हल्के में ना लें। एक स्वतंत्र स्थानीय दल का गठन करने के लिए नेतृत्व क्षमता की आवश्यकता होती है। आप इन संघर्षों से वाकिफ नहीं हैं। यह आपके लिए संभव नहीं है।''

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को मैसूर में कहा था कि कुमारस्वामी पूर्व में इसलिए मुख्यमंत्री बन सके क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में जद(एस) के मात्र 37 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस उन्हे यह पद देने पर सहमत हो गई थी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को यह चुनौती दी।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार गठन के कुछ ही महीनों बाद सिद्धरमैया ने इसे गिराने के लिए योजना बनाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पाले में जाने वाले अधिकतर कांग्रेस विधायक सिद्धरमैया के विश्वासपात्र थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\