देश की खबरें | कुमारस्वामी ने धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता का आह्वान करते हुए जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है क्योंकि देशभर में यह अपना आधार गंवा चुकी है।

चामराजनगर/हासन (कर्नाटक), 20 अप्रैल सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता का आह्वान करते हुए जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है क्योंकि देशभर में यह अपना आधार गंवा चुकी है।

कुमारस्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस को कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि उनकी पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी और उसने 225 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

कुमारस्वामी ने कहा, '' वे (कांग्रेस) कह रहे हैं कि सभी धमनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर संदेश देना चाहिए, कांग्रेस के रुख को कौन सुनेगा? कांग्रेस पूरे देश में हार चुकी है और वे यहां (कर्नाटक) में अंतिम सांस ले रहे हैं।''

उन्होंने जद (एस) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी टीम’ करार देने को लेकर कांग्रेस और इसके नेता सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा।

कुमारस्वामी ने कहा, ''अपने आप को देखिये (कांग्रेस), आप कोमा की हालत में हैं। आप हिजाब के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर सके। मैं आपका गुप्त एजेंडा जानता हूं जोकि नरम हिंदुत्व का है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\