देश की खबरें | कुमारस्वामी ने कर लगाने पर कर्नाटक सरकार को ‘मूल्य वृद्धि दानव’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर ‘‘मूल्य वृद्धि दानव’’ में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों का खून चूस रही है।

बेंगलुरु, एक अप्रैल केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर ‘‘मूल्य वृद्धि दानव’’ में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों का खून चूस रही है।

मीडिया के लिए जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज से कांग्रेस कंपनी की सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है। वह लोगों का खून चूस रही है।’’

उन्होंने राज्य सरकार पर धोखा देने और लगातार कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने बयान में कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह कर्नाटक ईस्ट इंडिया कांग्रेस कंपनी सरकार की शासन शैली है। आज से कांग्रेस कंपनी सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है।’’

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने शनिवार को 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया था जिसे ‘ब्रांड बेंगलुरु’ अवधारणा के तहत तैयार किया है।

उसमें 2025-26 से संपत्ति कर के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपयोगकर्ता शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कीमतें बढ़ाने के बहाने के रूप में अपनी तथाकथित ‘पांच गारंटियों’ का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन इसका असली इरादा लोगों को लूटने के अलावा और कुछ नहीं है। यहां तक ​​कि भारत पर लगातार आक्रमण करने और उसे लूटने वाले महमूद गजनवी और मुहम्मद गौरी भी कांग्रेस सरकार द्वारा कन्नड़ लोगों पर थोपे जा रहे मूल्य वृद्धि अभियान से शर्मिंदा होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\