देश की खबरें | कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक एवं राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार का जिक्र करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए बुधवार को माफी मांगी।

बेंगलुरु, 23 नवंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक एवं राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार का जिक्र करते हुए अभद्र का इस्तेमाल करने के लिए बुधवार को माफी मांगी।

निजी बातचीत से जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद कुमारस्वामी ने माफी मांगी।

कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उससे मुझे भी ठेस पहुंची है। ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करना न तो मेरा स्वभाव है, न ही मेरा व्यक्तित्व है।’’

जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने इससे पहले कोलार जिले के श्रीनिवासपुर में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया था।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘कल श्रीनिवासपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगवाड़ी गांव में एक जीर्ण-शीर्ण स्कूल को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। पिछले दो-तीन साल से पीपल के पेड़ के नीचे बच्चों की कक्षाएं आयोजित होने की बात सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने गुस्से में ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया और उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड