जरुरी जानकारी | कुमार मंगलम बिड़ला यूएसआईएसपीएफ के निदेशक मंडल में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

यूएसआईएसपीएफ ने शुक्रवार को बताया कि वह निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में भी काम करेंगे।

बिड़ला ने कहा, ‘‘ यूएसआईएसपीएफ की कार्यकारी समिति में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। काफी कम समय में, यूएसआईएसपीएफ अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को आकार देने तथा उन्हें मजबूत करने का एक शक्तिशाली मंच बन गया है। दोनों देशों के बीच संवाद, सहयोग और विश्वास को बढ़ावा देने के इसके कार्यों ने सार्थक बदलाव लाया है।’’

आदित्य बिड़ला समूह अमेरिका में सबसे बड़ा भारतीय ‘ग्रीनफील्ड’ निवेशक है। इसने 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है। धातु, कार्बन ब्लैक एवं रसायनों के क्षेत्र में 15 राज्यों में इसका परिचालन फैला हुआ है।

यूएसआईएसपीएफ के चेयरमैन तथा जेसी2 वेंचर्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन चैम्बर्स ने कहा, ‘‘ बिड़ला के कार्यकारी समिति में शामिल होने से यूएसआईएसपीएफ को नए क्षितिज पर ले जाने में मदद मिलेगी। हम इस साझेदारी को विकसित और परिभाषित करना जारी रखेंगे।’’

यूएसआईएसपीएफ एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी एवं गैर-पक्षपाती संगठन है जिसके कार्यालय वाशिंगटन डी.सी. और नयी दिल्ली में हैं। इसके सदस्यों में वैश्विक कंपनियां शामिल हैं जिनका संयुक्त बाजार मूल्यांकन 10000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड