खेल की खबरें | कुलदीप ने लंच से पहले इंग्लैंड को दो झटके दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने भारतीय तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाकर पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां लंच तक इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 100 रन कर दिया।

धर्मशाला, सात मार्च सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने भारतीय तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाकर पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां लंच तक इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 100 रन कर दिया।

उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने क्राउली (71 गेंद में नाबाद 61 रन) और बेन डकेट (58 गेंद में 27 रन) को परेशान किया लेकिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों को 18 ओवर तक सफलता से महरूम रखने में सफल रही।

मौजूदा श्रृंखला में इंग्लैंड की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्राउली ने अपने शॉट चयन में सावधानी बरती और तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार कवर ड्राइव खेले।

सुबह के सत्र में सिराज ने आठ जबकि बुमराह ने सात ओवर गेंदबाजी की। दोनों ने 24-24 रन दिए।

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करने आए जबकि 18वें ओवर में कुलदीप को गेंदबाजी के लिए लाया गया।

शुरुआती पांच गेंद में दो चौके लगने के बावजूद कुलदीप गेंद को फ्लाइट करने से नहीं डरे और उन्हें इसका इनाम मिला जब डकेट बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और शुभमन गिल ने कवर से पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका।

डकेट की तरह क्राउली को भी तेज गेंदबाजों ने परेशान किया लेकिन उन्होंने अपने कवर ड्राइव खेलने के लिए सही गेंदों का चयन किया। डीआरएस के करीबी फैसले में बचने के बाद उन्होंने चौके के साथ श्रृंखला का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

अगले ओवर में क्राउली ने अश्विन पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा।

लंच के ठीक पहले कुलदीप ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया जब ओली पोप (11) शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन गुगली को चूक गए और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उन्हें स्टंप कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल