खेल की खबरें | कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस विम्बलडन महिला युगल चैंपियन बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

लंदन, 13 जुलाई वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

कुदेरमेटोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी है जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम और दूसरा विम्बलडन युगल खिताब है।

कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रही।

कुदेरमेटोवा ने कहा, ‘‘मैं वह (2021) फाइनल हार गई थी और वह बहुत निराशाजनक था। आज मैंने खुद से कहा था कि मुझे यह खिताब चाहिये। और अब यह मेरा है।’’

हसीह ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ विम्बलडन युगल का खिताब चार बार जीता है।

ओस्टापेंको ने 2017 का फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और पिछले साल ल्यूडमिला किचेनोक के साथ अमेरिकी ओपन जीतने के बाद वह अपना दूसरा बड़ा युगल खिताब जीतना चाह रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)