देश की खबरें | केएसआरटीसी की हड़ताल से केरल में सार्वजनिक बस सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस सेवा शुक्रवार को राज्य भर में बाधित रही, क्योंकि विभिन्न मजदूर संगठनों ने वेतनमान संशोधन की मांग को लेकर मध्यरात्रि से 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था।

तिरुवनंतपुरम, पांच अक्टूबर केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस सेवा शुक्रवार को राज्य भर में बाधित रही, क्योंकि विभिन्न मजदूर संगठनों ने वेतनमान संशोधन की मांग को लेकर मध्यरात्रि से 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था।

राज्य सरकार द्वारा हड़ताल पर रोक के बावजूद, केरल राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी एसोसिएशन (केएसआरटीईए) और केरल राज्य परिवहन कर्मचारी संघ (केएसटीईएस) से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिसके परिणामस्वरूप बस सेवा प्रभावित हुई और यात्रीगण बस अड्डों पर फंसे रहे।

इस हड़ताल से वे लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए जो पूरी तरह से सार्वजनिक वाहन पर निर्भर थे।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) से जुड़ी यूनियन के 48 घंटे की हड़ताल के आह्वान के कारण कल भी बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

इस सप्ताह की शुरुआत में परिवहन मंत्री एंटनी राजू के साथ वेतन संशोधन से संबंधित वार्ता विफल होने के बाद राज्य संचालित निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लिया।

जब यूनियन ने पिछले नौ वर्षों से लंबित वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने की मांग की, तो सरकार ने कुछ और समय मांगा, क्योंकि इससे सरकारी खजाने पर 30 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बोझ बढ़ने की संभावना है।

राजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस तरह के आंदोलन को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि ये आंदोलन आम लोगों के जीवन को कठिन बनाते हैं और सरकार पर दबाव डालते हैं। सरकार केएसआरटीसी को एक आवश्यक सेवा मानने पर गंभीरता से विचार कर सकती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\