जरुरी जानकारी | केआरएन हीट के आईपीओ को दूसरे दिन तक 58.14 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 58.14 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 58.14 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 63,91,84,780 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 135.82 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 55.50 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.16 गुना अभिदान मिला।

बुधवार को केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बिक्री के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से अभिदान मिल गया।

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी के 342 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। लगभग 242.5 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के अलवर के नीमराणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में निवेश के लिए किया जाएगा और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now