खेल की खबरें | कृष्ण-प्रतीक की जोड़ी ओरलियंस मास्टर्स से बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कृष्ण प्रसाद गरागा और साई प्रतीक की भारतीय जोड़ी को यहां ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा जिससे इस सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया।

ओरलियंस (फ्रांस), 16 मार्च कृष्ण प्रसाद गरागा और साई प्रतीक की भारतीय जोड़ी को यहां ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा जिससे इस सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया।

दुनिया की 70वें नंबर की इस भारतीय जोड़ी को शुक्रवार रात डेनमार्क के आंद्रियास सोंडरगार्ड और जेस्पर टोफ्ट की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 40 मिनट में 17-21 16-21 से हार मिली।

देश की एकमात्र यह भारतीय जोड़ी लुकास रेनोयर और माएल काटोएन पर 21-14 21-9 की जीत से अंतिम आठ में पहुंची थी।

शुरूआती मैच में कृष्ण और प्रतीक की जोड़ी ने बुल्गारिया के इवान रूसेव और लियोयान स्टोयनोव को हराया था।

महिला एकल में आठवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड, तान्या हेमंत और इमाद फारूखी सामिया टूर्नामेंट के शुरू में ही बाहर हो गयी थी।

पुरुष एकल में तीसरे वरीय किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ और एस शंकर मुथुसैमी सुब्रमण्यम भी शुरूआती दौर में ही बाहर गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\