देश की खबरें | मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर कोविड की छाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र की भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ भी रविवार को कोविड महामारी की छाया में मनाई जाएगी। पिछले कुछ महीनों में देश में कोविड-19 के कारण हालात काफी परेशानी भरे रहे।

Corona

नयी दिल्ली, 29 मई केंद्र की भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ भी रविवार को कोविड महामारी की छाया में मनाई जाएगी। पिछले कुछ महीनों में देश में कोविड-19 के कारण हालात काफी परेशानी भरे रहे।

सार्वजनिक रूप से लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर भाजपा ने अपनी गतिविधियों को सामाजिक कल्याण के कार्यों तक सीमित रखने का फैसला किया है।

साथ ही पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को देशभर के कम से कम एक लाख गांव तक पहुंचने को कहा है। पिछले साल भी भाजपा के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने ऑनलाइन रैलियां की थीं और जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया था।

महामारी से निपटने को लेकर विपक्षी दलों के हमलों का सामना कर रही मोदी सरकार ने शनिवार को कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों की निगरानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं समेत अन्य उपायों को लेकर कदमों की घोषणा की, जिसका उद्देश्य महामारी के कारण उपजीं चिकित्सीय एवं आर्थिक चुनौतियों से निपटने का खाका पेश करना था।

राजनीतिक मामलों पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि सरकार के महामारी से निपटने और जारी टीकाकरण अभियान को लेकर उठाए गए कदमों पर जनता का अधिक ध्यान रहेगा, कम से कम निकट भविष्य में जनता के दिमाग पर इसका प्रभाव रहेगा।

भाजपा का अपने नेताओं को संकट के इस समय में जनता के बीच पहुंचने का निर्देश देना यही दर्शाता है।

अगले साल जनवरी से मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड