देश की खबरें | दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकतर नए मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकतर नए मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ''कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इनपर नजर रख रहे हैं और जो भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी, उठाए जाएंगे। अधिकतर मामलों में मामूली लक्षण देखे जा रहे हैं, लिहाजा घबराने की जरूरत नहीं है।''

दिल्ली में सात अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले सामने आए थे और छह रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 17.85 प्रतिशत रही थी, जो 21 जनवरी के बाद से सबसे अधिक थी। 21 जनवरी को संक्रमण दर 18.04 प्रतिशत रही थी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 7,484 हो गई है, जो एक दिन पहले 8,048 थी।

रविवार को राजधानी में कोविड महामारी के 2,423 मामले आए, दो मरीजों की मौत हुई और संक्रमण दर 14.97 फीसदी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now