देश की खबरें | सूरत में अस्पताल के तलघर में स्थापित कोविड-19 इकाई में पानी भरा, कांग्रेस बरसी राज्य सरकार पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में नगर निकाय के एक अस्पताल के तलघर में स्थापित कोविड-19 इकाई में भर्ती 65 रोगियों के लिए उस वक्त परेशानी खड़ी हो गई जब एक भूमिगत टंकी से पानी बाहर निकलने लगा और पूरे तल में पानी भर गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूरत, 28 जून गुजरात के सूरत में नगर निकाय के एक अस्पताल के तलघर में स्थापित कोविड-19 इकाई में भर्ती 65 रोगियों के लिए उस वक्त परेशानी खड़ी हो गई जब एक भूमिगत टंकी से पानी बाहर निकलने लगा और पूरे तल में पानी भर गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई और उसके तुरंत बाद उसे ठीक कर दिया गया।

यह भी पढ़े | पीक की तैयारी: दिल्ली सरकार ने 6 लाख कोरोना टेस्ट किट खरीदे.

हालांकि, वार्ड में पानी भरा होने के वीडियो कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सूरत नगर निगम के उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉ आशीष नाइक ने पुष्टि की कि एसएमआईएमईआर अस्पताल की बहु-स्तरीय पार्किंग में स्थापित कोविड इकाई में कोरोना वायरस के 65 रोगी हैं।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने बताया मानसून का हाल.

नाइक ने कहा, ‘‘एक भूमिगत टंकी से पानी बाहर निकलने लगा और तलघर में थोड़ी देर के लिए पानी भर गया। पानी को बाहर निकाल दिया गया और आधे घंटे के भीतर समस्या हल हो गई।’’

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने वीडियो साझा किया और विजय रूपाणी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि उन्होंने जो दावा किया वह ‘‘नकली गुजरात मॉडल’’ है।

चावड़ा ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम को लेकर तैयारियों पर भी सवाल उठाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान