देश की खबरें | कोविड-19: संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,46,845 तक पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या जहां शुक्रवार को 1,01,46,845 हो गई, वहीं अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर देश में कोविड-19 के एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या जहां शुक्रवार को 1,01,46,845 हो गई, वहीं अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण से 336 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,47,092 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में रोगियों को अन्य बीमारियां भी थीं।

देश में अब तक 97,17,834 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 95.77 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन तीन लाख से कम बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,81,919 है जो कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 24 दिसंबर तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 16,63,05,762 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,97,396 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

संक्रमण से मौत के 336 नए मामलों में 89 महाराष्ट्र से, 37 दिल्ली से, 32 पश्चिम बंगाल से और केरल, छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश से 22-22 मामले आए हैं।

देश में अब तक संक्रमण से हुई मौत के कुल मामलों में महाराष्ट्र में 49,058 लोगों की जान चली गई, वहीं कर्नाटक में 12,039, तमिलनाडु में 12,036, दिल्ली में 10,384, पश्चिम बंगाल में 9,505, उत्तर प्रदेश में 8,267, आंध्र प्रदेश में 7,089 और पंजाब में 5,260 लोगों की मौत हो गई।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू