देश की खबरें | उप्र में कोविड-19 से 41 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 बीमारी के कारण 41 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2983 नए मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, चार अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 बीमारी के कारण 41 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2983 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। मृतकों में सबसे ज्यादा आठ लोग कानपुर नगर के थे।

यह भी पढ़े | लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या के लिए हुए रवाना, राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अलावा लखनऊ और गोरखपुर में चार-चार, प्रयागराज मुरादाबाद, सहारनपुर और आजमगढ़ में तीन-तीन, रामपुर और इटावा में दो-दो तथा वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, चंदौली, महाराजगंज, मैनपुरी, गोंडा, लखीमपुर खीरी और अंबेडकर नगर में एक एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1817 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | PM मोदी का राम मंदिर का 'भूमि पूजन' करना एक स्वर्णिम पल: शिवसेना.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 2983 नए मामले सामने आए हैं। इनमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 611 नए मरीजों का पता लगा है। इसके अलावा कानपुर नगर में 259, प्रयागराज में 130, जौनपुर में 112 और वाराणसी में 109 नए मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक 57,271 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। राज्य में इस वक्त उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 41,222 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट