कोविड-19 : अहमदाबाद में तीन और वार्ड रेड जोन घोषित

जो क्षेत्र कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट हैं उन्हें रेड जोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

जमात

अहमदाबाद, एक मई अहमदाबाद के तीन और वार्डों को, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद रेड जोन श्रेणी में डाल दिया गया है । इन्हें मिला कर अब ऐसे वार्डों की संख्या नौ हो गयी है। अहमदाबाद नगर निगम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जो क्षेत्र कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट हैं उन्हें रेड जोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि सारसपुर, असरवा और गोमतीपुर वार्डों को इस सूची में डाल दिया गया है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ पिछले दो-तीन दिनों से कुछ खास क्षेत्रों से सामने आ रहे मामलों की संख्या को देखते हुए हमने इन तीन वार्डों को रेड जोन श्रेणी में डालने का निर्णय लिया है।’’

जमालपुर, खड़िया, दरियापुर, शाहपुर, दानीलिमड़ा और बेहरामपुरा पहले ही रेड जोन घोषित किये जा चुके हैं। उसके अलावा 42 वार्ड ऑरेंज जोन में हैं।

अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नये मामले सामने आने के साथ ही शहर में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 3021 हो गयी। यहां और 12 मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से अबतक 149 की जान जा चुकी है।

अहमदाबाद देश में मुम्बई और दिल्ली के साथ ही कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान