देश की खबरें | कोविड-19: तमिलनाडु सरकार जरूरत के अनुसार आवश्यक प्रतिबंध लागू करेगी: मुख्य सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के अनुसार आवश्यक प्रतिबंध लागू किये जायेगे।

चेन्नई, तीन अप्रैल तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के अनुसार आवश्यक प्रतिबंध लागू किये जायेगे।

तमिलनाडु में गत पांच मार्च से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है और दो अप्रैल को राज्य में संक्रमण के 3,290 नये मामले दर्ज किये गये थे जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,92,780 पर पहुंच गई। राज्य में इस महामारी से 12,750 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्य सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में भाग लिया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रंजन ने कहा कि सरकार वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी उपायों का पालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि वायरस के प्रभाव पर दैनिक आधार पर करीबी नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार प्रतिबंधों को बढ़ाया जायेगा।

रंजन ने कहा कि कैबिनेट सचिव ने समीक्षा बैठक के दौरान उन 11 राज्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जहां कोविड-19 संक्रमण के नये मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर, वेंटिलेटर, दवाएं और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण हैं। टीकाकरण को लेकर रंजन ने कहा कि सभी पात्र लोगों (45 वर्ष से अधिक) का टीकाकरण होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान