विदेश की खबरें | कोविड-19 : स्विट्जरलैंड प्रशासन ने 300 लोगों को पृथकवास में भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ज्यूरिख के अधिकारियों ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लेमिंगो क्लब में एक सप्ताह पहले आए व्यक्ति के बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके साथ रहने वाले पांच लोगों की भी जांच की गई और प्रशासन को उनके भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है।
ज्यूरिख के अधिकारियों ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लेमिंगो क्लब में एक सप्ताह पहले आए व्यक्ति के बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके साथ रहने वाले पांच लोगों की भी जांच की गई और प्रशासन को उनके भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है।
बयान में कहा गया कि नाइट क्लब द्वारा मेहमानों की मुहैया कराई गई सूची के आधार पर अधिकारी उनसे संपर्क करने में कामयाब हुए और शनिवार से अगले 10 दिनों तक पृथकवास में रहने का आदेश दिया ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।
स्विस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के बावजदू साफ-सफाई और सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करना कितना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि अगर क्लब में इसी तरह के सुपरस्प्रेडर (सामान्यत : बिना लक्षण वाला संक्रमित व्यक्ति जो बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर सकता है) की घटनाएं सामने आती हैं तो उन्हें इन सुविधाओं को दोबारा बंद करना होगा।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख पार, अब तक 4 हजार से अधिक संक्रमितों की गई जान.
उल्लेखनीय है कि कई यूरोपीय देशों की तरह स्विट्जरलैंड में भी संक्रमण के नये मामलों में कमी आई है और अब दोबारा अर्थव्यवस्था को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
स्विट्जरलैंड द्वारा रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार से शनिवार के बीच कोविड-19 के 69 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 31,555 हो गई है जिनमें से 1,681 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)