कोविड-19: कोलंबो में कल से खुलेंगे कुछ होटल और रेस्तरां

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को कहा था कि श्रीलंका 26 मई से पाबंदियों में कुछ रियायत देगा जिसमें कर्फ्यू की सीमा भी घटाकर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक की जाएगी।

कोलंबो, 25 मई श्रीलंका में कोरोना वायरस के ‘‘हॉटस्पॉट’’ में से एक कोलंबो में मंगलवार से कुछ होटलों और रेस्तराओं को खोलने की इजाजत दी जाएगी और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में दी जा रही रियायतों के तहत यह कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत कर्फ्यू के घंटों में भी कटौती की जा रही है।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को कहा था कि श्रीलंका 26 मई से पाबंदियों में कुछ रियायत देगा जिसमें कर्फ्यू की सीमा भी घटाकर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक की जाएगी।

कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिये श्रीलंका में 20 मार्च से ही 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है। इस दौरान हालांकि ऐसे कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी जाती रही है जहां इस घातक वायरस का प्रसार खतरनाक नहीं माना गया।

कोलंबो और गंपाहा जिलों को कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) के तौर पर चिन्हित किया गया था और वहां 20 मार्च से ही 24 घंटे कर्फ्यू लागू है।

कोलंबो नगर परिषद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुवन विजेमुनी ने कहा कि सरकारी पर्यटन बोर्ड ने कोलंबो में सख्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ शहर में रेस्तराओं को खोलने की मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के छह दस्तों को इन होटलों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो देखेंगे कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

कोलंबो में मंगलवार से दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा।

इससे पहले सरकार ने कार्यालयों और कारोबार को 11 मई से सीमित कर्मचारियों के साथ खोलने की इजाजत दे दी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विवाह में अधिकतम 100 मेहमानों की इजाजत होगी और यह स्वागत हाल की क्षमता के 40 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।

स्वास्थ्य उप महानिदेशक लक्ष्मण गमलत ने कहा, “अपने मेहमानों की संख्या जहां तक हो सके, कम रखिये जिससे अगर शादी में शामिल कोई व्यक्ति संक्रमित हो गया तो हमें यह पता करने में आसानी होगी कि उसके संपर्क में कौन लोग थे और उन्हें पृथक-वास में भेजा जा सकेगा।”

मंत्री ने कहा कि गले मिलना और हाथ मिलाने से बचना चाहिए। विवाह में सभी मेहमानों का मास्क पहनना जरूरी है।

अमेरिकी की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां 1,148 संक्रमण के मामले मिले हैं जबकि नौ लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट