कोविड-19 : लोगों की मदद के लिए आगे आये सेवा इंटरनेशनल और एसएडब्ल्यूपीएनए
सेवा इंटरनेशनल और साउथ एशियन वीमेन फिजिशियन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (एसएडब्ल्यूपीएनए) समूह का कहना है कि कोविड-19 महामारी के समय में अलग अलग तरह की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए उनसे जो भी प्रयास हो सकेंगे, वे मिल कर अवश्य करेंगे।
वाशिंगटन, 21 अप्रैल एक भारतीय अमेरिकी गैरलाभकारी संगठन ने महिला चिकित्सकों के एक समूह के साथ समन्वय कर कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न समस्याओं से परेशान लोगों की मदद की पहल शुरू की है।
सेवा इंटरनेशनल और साउथ एशियन वीमेन फिजिशियन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (एसएडब्ल्यूपीएनए) समूह का कहना है कि कोविड-19 महामारी के समय में अलग अलग तरह की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए उनसे जो भी प्रयास हो सकेंगे, वे मिल कर अवश्य करेंगे।
सेवा इंटरनेशनल ने अब तक 500,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं और अगले कुछ महीनों में मदद करने के लिए 35 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाने का प्रयास कर रहा है।
पिछले छह हफ्तों में इसके 1,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने यात्रा, स्वास्थ्य, वीजा स्थिति के बारे में जानकारी, मास्क वितरण, राशन और दवाएं वितरित करने के लिए आठ हेल्पलाइन स्थापित की हैं। सूचनाएं मिलने पर वे यह सामग्री वितरित करते हैं।
इसके स्वयंसेवक वरिष्ठ नागरिकों को राशन-दवाएं देकर, अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा और यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी देने में मदद कर, आश्रय और भोजन की कमी से जूझ रहे छात्रों की सहायता कर अपना योगदान दे रहे हैं।
सेवा के स्वयंसेवक मास्क खुद बना कर वितरित कर रहे हैं, साथ ही संकट में मदद करने के लिए आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) खरीदने के लिए धन जुटाने का प्रयास भी कर रहे हैं।
एसएडब्ल्यूपीएनए दक्षिण एशियाई महिला चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का समूह है जो कोरोना वायरस, इसके इलाज, शोध एवं अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

