देश की खबरें | कोविड-19 की ‘बलात्कार’ पीड़िता मरीज ने केरल के अस्पताल में की आत्महत्या की कोशिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की ‘बलात्कार’ पीड़िता मरीज ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बृहस्पतिवार को कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की।
कोट्टायम (केरल), 17 सितंबर कोविड-19 की ‘बलात्कार’ पीड़िता मरीज ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बृहस्पतिवार को कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की।
उन्नीस वर्षीय किशोरी के साथ इस माह की शुरुआत में एम्बुलेंस चालक ने कथित रूप से बलात्कार किया था।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने पृथक-वास कक्ष में पंखे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने कक्ष का दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया।
सूत्रों ने बताया कि मरीज की मां दोपहर को जब कुछ लेने कक्ष से बाहर गई, तो उसने कक्ष का दरवाजा बंद कर लिया। अस्पताल की एक नर्स ने यह देखा और इस बारे में अन्य लोगों को सतर्क कर दिया।
यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा ‘नाटक’, मोदी सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लिया: कांग्रेस.
चिकित्सकों का मानना है कि एम्बुलेंस में हुई घटना के सदमे और कोविड-19 बीमारी के कारण मरीज ने कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश की होगी।
एम्बुलेंस चालक ने पांच सितंबर को किशोरी का कथित बलात्कार किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)