विदेश की खबरें | कोविड-19 : प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2020 ऑनलाइन होंगे आयोजित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2020 इस साल कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।
लॉस एंजिलिस, 30 जुलाई प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2020 इस साल कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।
यह पुरस्कार समारोह का 72वां संस्करण होगा।
यह भी पढ़े | अमेरिका: इस साल का अंतिम अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के लिए फ्लोरिड़ा से उड़ान भरने को तैयार.
पुरस्कारों के नामंकनों की घोषणा के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है।
यह कार्यक्रम ‘माइक्रोसॉफ्ट थिएटर’ में आयोजित होने वाला था। अब अमेरिका में विभिन्न कलाकारों के घरों में 20 सितम्बर को इसकी शूटिंग की जाएगी।
यह भी पढ़े | मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी और पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने किया शुभारंभ.
‘वैराएटी’ की खबर के अनुसार एमी के कार्यकारी निर्माताओं ने पुरस्कार के लिए नामित सभी लोगों को एक पत्र भेज कहा कि अपने-अपने घरों से समारोह का हिस्सा बनें।
उन्होंने कहा कि दुनिया एक चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही है और एमी जैसे समारोह के लिए एकत्रित होना ठीक नहीं होगा।
‘ड्रेस कोड’ के लिए उन्होंने कहा कि सभी कलाकार अपनी मर्जी से कुछ भी पहन सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)