कोविड-19: वियतनाम में खुले स्कूल

संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

राजधानी हनोई के एक माध्यमिक स्कूल में कक्षा छह के चू कुआंग अन्ह ने कहा, “मैं दोबारा स्कूल जाने के लिए बेताब हूं। तीन महीने बाद मैं अपने अध्यापकों और सहपाठियों से मिल पाऊंगा।”

संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

अध्यापक दीन्ह बिच हीन ने कहा, “इस समय एहतियाती उपाय बरतना बहुत आवश्यक है। हमने यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। स्कूल के प्रवेश द्वार पर छात्रों के तापमान की जांच की जा रही है। जब छात्र कक्षा में होते हैं तब उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।”

वियतनाम में कोविड-19 के 271 मामले सामने आए थे।

पिछले तीन सप्ताह से वहां संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

फरवरी की शुरुआत में देश में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से ही सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था और अध्यापन कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\