कोविड-19 : इंदौर में दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 21 पर पहुंची, 40 नये मामले

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘47 से 59 वर्ष की उम्र के छह पुरुषों ने पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनकी मौत से पहले लिये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।’’

इंदौर, आठ अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये छह और मरीजों की मौत की सूचना बुधवार को मिली। इसके साथ ही, शहर में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 21 पर पहुंच गयी है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘47 से 59 वर्ष की उम्र के छह पुरुषों ने पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनकी मौत से पहले लिये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की तादाद 173 से बढ़कर 213 पर पहुंच गयी है। शहर में पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 40 नये मामले सामने आये हैं।’’

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्थानीय अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर 11 लोगों को अस्पताल से पहले ही छुट्टी दी जा चुकी है।

इस बीच, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जिन 11 नये इलाकों में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं, उन्हें "कंटेनमेंट एरिया" घोषित करते हुए वहां आम लोगों की आवा-जाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में मिले कोविड-19 मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आये लोगों को ढूंढकर उन्हें पृथक केंद्रों में भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड