देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4,246 पर पहुंची, अब तक 189 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 55 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,191 से बढ़कर 4,246 हो गयी है।

जियो

इंदौर (मध्य प्रदेश), 19 जून देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 55 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,191 से बढ़कर 4,246 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 2,439 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 55 नये मरीज मिले हैं।"

यह भी पढ़े | Solar Eclipse 2020: कोरोना संकट के चलते ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवर में भक्त नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी, कुरुक्षेत्र प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध.

अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 80 वर्षीय पुरुष और 74 वर्षीय महिला समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी।

बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के मुंड इलाके में दो और आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौत के चार नये मामलों का ब्योरा दिये जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 189 पर पहुंच गयी है।

अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 3,149 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) शुक्रवार सुबह की स्थिति में 74 प्रतिशत थी, जबकि उनकी मृत्यु दर 4.45 फीसद दर्ज की गयी।

जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड