कोविड-19: असम में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 400 के पार

उन्होंने बताया कि 53 नए मामले गोलाघाट जिले से, छह मामले कोकराझार से, पांच करीमगंज से, चार मामले धीमाजी से और दो-दो मामले तिनसुकिया तथा शिवसागर तथा एक-एक मामले जोरहाट और नगांव से सामने आए हैं।

गुवाहाटी, 25 मई असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 74 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 466 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 53 नए मामले गोलाघाट जिले से, छह मामले कोकराझार से, पांच करीमगंज से, चार मामले धीमाजी से और दो-दो मामले तिनसुकिया तथा शिवसागर तथा एक-एक मामले जोरहाट और नगांव से सामने आए हैं।

इन 466 मरीजों में से 57 ठीक हो चुके हैं और 402 का इलाज चल रहा है। वहीं चार लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है और तीन लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।

मंत्री ने बताया कि नए ज्यादातर मरीज वैसे हैं जो अन्य राज्यों से असम लौटे हैं।

मंत्री ने ट्वीट में बताया, '' यह स्पष्ट किया जाता है कि बाहर से पहुंचने के शीघ्र बाद लोगों के नमूने लिए गए और पृथक-वास केंद्रों में भेजा गया। इसलिए असम में ज्यादातर मामले घरेलू नहीं बल्कि बाहर से आए हैं।''

अंतर-राज्यीय सड़क और रेल सेवाएं शुरू होने के बाद यहां कोविड-19 के मामले बढ़े हैं।

वहीं दो महीने तक देश में यात्री विमान सेवाएं बंद रहने के बाद दोबारा इसके खुलने पर अधिकारियों को आशंका है कि मामले और भी तेजी से बढ़ सकते हैं।

राज्य में लौटने वाले सभी लोगों की जांच के लिए प्रशासन ने पांच क्षेत्रीय जांच शिविर शुरू किए हैं और जिला मुख्यालयों तथा स्थानीय स्तर पर इस तरह की सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\