देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.31 लाख हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है और अब यह संख्या 2,31,036 रह गई है, जो अभी तक के कुल संक्रमितों का ‘‘महज’’ 2.23 फीसदी है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है और अब यह संख्या 2,31,036 रह गई है, जो अभी तक के कुल संक्रमितों का ‘‘महज’’ 2.23 फीसदी है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया कि लगातार 39 दिनों से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 29,091 लोग ठीक हुए, वहीं भारत में संक्रमण के केवल 16,375 नए मामले आए हैं।’’

मंत्रालय ने बताया, ‘‘एक दिन में कुल सक्रिय मामलों में 12,917 की कमी आई है।’’

भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच रही है। अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 99,75,958 है।

मंत्रालय ने कहा कि नए ठीक हुए 29,091 लोगों में से 82.62 फीसदी लोग दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 10,362 लोग ठीक हुए जबकि केरल में 5145 और छत्तीसगढ़ में 1349 लोग ठीक हुए हैं।

नए मामलों में दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 80.05 फीसदी हिस्सेदारी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4875 नए मामले आए वहीं केरल में 3021 मामले और छत्तीसगढ़ में 1147 नए मामले आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 201 लोगों की महामारी से मौत हुई जिनमें 70.15 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में 29 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 25 और पंजाब में 24 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\