देश की खबरें | कोविड-19 : चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू हटाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को घोषणा की कि शहर से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाया जा रहा है।
चंडीगढ़, 31 अगस्त चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को घोषणा की कि शहर से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाया जा रहा है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘अनलॉक 4’ के तहत केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुपालन में यह फैसला किया गया है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक शहर में कर्फ्यू रहता था।
केंद्र सरकार ने 29 अगस्त को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि वे केंद्र सरकार से पूर्व परामर्श के बिना कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थानीय स्तर पर कोई लॉकडाउन लागू नहीं करेंगे।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन वी पी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया।
चंडीगढ़ प्रशासन ने 28 अगस्त को शहर में बाजारों को सप्ताहांत पर बंद रखने के फैसले को भी वापस ले लिया था।
बदनोर ने यह भी कहा कि घर पर पृथकवास में रह रहे कोविड-19 के मरीजों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी सेहत में गिरावट आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)