कोविड-19 : बिना लक्षण वाले मामलों की पुष्टि कर सकेगी नयी जांच

एंटी-बॉडीज रक्त में उत्पन्न होने वाली प्रतिरक्षी कोशिकाएं हैं जो किसी भी रोग से बचाव के लिए उपयोगी होती हैं।

बीजिंग, एक मई वैज्ञानिकों ने रक्त में एंटी-बॉडीज की जांच कर कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए एक ऐसी पद्धति विकसित की है जिसकी मदद से चिकित्सक किसी व्यक्ति को कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के साथ साथ उन संदिग्ध मामलों की भी पुष्टि कर पाएंगे जिन लोगों की अन्य जांच पद्धति में रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई हो।

एंटी-बॉडीज रक्त में उत्पन्न होने वाली प्रतिरक्षी कोशिकाएं हैं जो किसी भी रोग से बचाव के लिए उपयोगी होती हैं।

शोध करने वालों ने कहा है कि कोविड-19 के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक देखने को मिल रहे हैं और कुछ लोगों में तो इसका कोई लक्षण भी नजर नहीं आ रहा है। इस तरह, संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों की तुलना में ‘सार्स-कोवी-2’ वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

हालांकि, और अधिक शोध करने की जरूरत है। फिर भी इस बात की संभावना है कि वायरस की एंटी-बॉडी वाले लोगों में भविष्य में कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली हो सकती है।

एनालिटिकल केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित शोध में यह दावा किया गया है।

वर्तमान में या पहले कभी संक्रमण की जद में आये लोगों की पहचान करने में मदद के लिये वैज्ञानिकों ने एक शीघ्र, संवदेनशील एंटी-बॉडी जांच विकसित करने की कोशिश की।

इन वैज्ञानिकों में चीन की साउथर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी भी शामिल हैं।

उन्होंने अपनी जांच एक ऐसी पद्धति के आधार पर की, जिसका इस्तेमाल महिलाएं गर्भावस्था की जांच के लिये घरों में खुद से करती हैं।

उन्होंने बताया कि इस जांच में सिर्फ 10 मिनट का वक्त लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान