देश की खबरें | महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने वाले लेागों के लिये अब जरूरी होगा कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने जा रही है।

भोपाल, छह मार्च मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये आधिकारिक बयान में बताया गया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिये हैं।

समीक्षा बैठक में चौहान ने कहा, ‘‘ भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में किसी भी हालत में स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी बस ऑपरेटरों की होगी। बस ऑपरेटर रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रियों को बस में प्रवेश दें। राज्य की सीमा पर जांच की पुख्ता व्यवस्था की जाए।’’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महाराष्ट्र सीमा से लगे सभी जिलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

बैठक में चौहान कहा है कि भोपाल और इंदौर में कोरोना के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अगले तीन दिन में इसमें गिरावट नहीं हुई तो आठ मार्च से भोपाल और इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जायेगा।

इस बीच इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया, "हमने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए करीब 100 लोगों के नमूने दिल्ली भेजे गये थे। जांच के दौरान इनमें से छह लोग ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित पाये गये हैं । ये सभी पुरुष हैं और उनकी उम्र 19 से 49 साल के बीच है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\