कोविड-19 राहत कार्यों में मदद के लिए बल्ला नीलाम करेंगे मुशफिकुर

ढाका के दैनिक बंगाली समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ से मुशफिकुर ने कहा, ‘‘मैं अपने उस बल्ले को नीलाम कर रहा हूं जिससे मैंने दोहरा शतक जड़ा था।’’

ढाका, 20 अप्रैल बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने देश में कोविड-19 के राहत कार्यों के लिए धनराशि जुटाने के इरादे अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है जिससे उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

ढाका के दैनिक बंगाली समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ से मुशफिकुर ने कहा, ‘‘मैं अपने उस बल्ले को नीलाम कर रहा हूं जिससे मैंने दोहरा शतक जड़ा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी आनलाइन होगी। मैं सभी सक्षम लोगों से अपील करता हूं कि वे बल्ले के लिए अधिक से अधिक बोली लगाएं क्योंकि इससे मिलने वाला सारा पैसा गरीबों की मदद में खर्च किया जाएगा।’’

बांग्लादेश में दो हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पिछले हफ्ते स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने साथी खिलाड़ियों से अपील की थी कि वे अपना क्रिकेट से जुड़ा सामान और जर्सी नीलाम करके गरीबों की मदद करें।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम करके 65 हजार पाउंड जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी