विदेश की खबरें | कोविड-19: सिंगापुर में ज्यादातर विदेशी श्रमिक संक्रमण मुक्त

सिंगापुर में संक्रमण के 55,353 मामलों में से ज्यादातर मामले डॉर्मिट्री में रहने वाले लोगों के थे।

देश में अब तक कोविड-19 से केवल 27 मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि 17 एकल ब्लॉक को छोड़कर सभी डॉर्मिट्री को संक्रमण रहित कर दिया गया है।

एकल ब्लॉक का इस्तेमाल पृथक-वास के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2,85,921, अब तक 6,129 संक्रमितों की हुई मौत.

मंत्रालय ने कहा कि डॉर्मिट्री में रहने वाले सभी विदेशी श्रमिक या तो ठीक हो चुके हैं या संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 22,500 श्रमिकों को पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकांश श्रमिक अब निर्माण, शिपयार्ड और अन्य कारखानों में काम पर लौटने के लिए तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)