देश की खबरें | कोविड-19: अब तक 40 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए बुधवार सुबह तक 40 लाख से अधिक नमूनों की जांच की चुकी है।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए बुधवार सुबह तक 40 लाख से अधिक नमूनों की जांच की चुकी है।

देश में संक्रमण के मामलों की संख्या दो लाख से अधिक हो जाने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ट्रम्प प्रशासन ने चीनी एयरलाइंस को ब्लॉक करने की योजना बनाई : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक 41,03,233  नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 1,37,158 नमूनों की जांच मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद हुई है।

480 सरकारी और 208 निजी प्रयोगशालाओं (688 प्रयोगशाला) की मदद से जांच की क्षमता बढ़कर 1.4 लाख प्रतिदिन हो गई है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार.

सूत्रों ने बताया कि इस क्षमता को प्रतिदिन दो लाख तक बढ़ाया जा रहा है।

देश में बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नये मामले सामने आए, जिसके बाद देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,07,615 हो गई, जबकि 217 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,815 हो गई।

देश में लगातार चौथे दिन 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का अभी उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 4,776 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 2.80 प्रतिशत है।

उसने बताया कि देश में बीमारी से निपटने के लिए 952 अस्पताल कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार कर रहे है जिनमें पृथक-वास में रखे गए मरीजों के लिए 1,66,332 बिस्तर हैं। इन अस्पतालों में 21,393 आईसीयू बिस्तर और मरीजों को ऑक्सीजन दिए जाने की सुविधा से युक्त 72,762 बिस्तर हैं।

इसके अलावा 2,391 स्वास्थ्य केंद्र कोरोना वायरस मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिनमें पृथक-वास में रखे गए मरीजों के लिए 1,34,945 बिस्तर हैं। साथ ही 11,027 आईसीयू बिस्तर और 46,875 ऐसे बिस्तर हैं, जिनमें मरीजों को ऑक्सीजन दिए जाने की सुविधा है।

केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थाओं को 125.28 लाख एन95 मास्क और 101.54 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी