देश की खबरें | कोविड-19 : आंध्रप्रदेश में नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस से 20,109 लोग ठीक हुए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 18,767 नए मामले सामने आए हैं।

Corona

अमरावती, 23 मई आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस से 20,109 लोग ठीक हुए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 18,767 नए मामले सामने आए हैं।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में एक दिन में 104 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण दर में पिछले पांच दिनों में कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच दिनों में प्रति दिन नए मामलों में एक हजार से ज्यादा की कमी आई है। रविवार को संक्रमण दर भी कम होकर 20.48 फीसदी रह गई।’’

बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 15,80,827 हो गई है जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13,61,464 हो चुकी है और मरने वालों की कुल संख्या 10,126 हो गई है।

इसमें बताया गया कि राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,09,237 है।

पूर्वी गोदावरी जिले में पिछले 24 घंटे में जहां 2887 नए मामले आए वहीं चित्तूर में 2323 मामले जबकि सात जिलों में एक हजार से दो हजार के बीच नए मामले सामने आए।

चार जिलों में नए मामलों की संख्या एक हजार से कम रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट