देश की खबरें | कोविड-19 के कारण 5 साल से कम आयु के अतिरिक्त 67 लाख बच्चे हो सकते हैं ‘वेस्टिंग’ के शिकार: यूनिसेफ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि कोविड-19 से पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के कारण इस साल विश्व भर में पांच साल से कम आयु के 67 लाख और बच्चे कुपोषण संबंधी समस्या‘वेस्टिंग’ के शिकार हो सकते है।

यूनिसेफ के अनुसार भारत में अभी भी पांच साल से कम आयु के दो करोड़ बच्चे हैं जो इस समस्या से ग्रसित हैं।

यह भी पढ़े | सीएम बीएस येदियुरप्पा कल लाइफसाइंस पार्क के कार्य का करेंगे शुभारंभ: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वैश्विक भूख सूचकांक 2019 के अनुसार भारत में बच्चों में वेस्टिंग की समस्या 2008-2012 के दौरान 16.5 प्रतिशत थी जो 2014-2018 के बीच 20.8 प्रतिशत हो गई।

वेस्टिंग कुपोषण की वह अवस्था है जिसमें बच्चे अत्यधिक पतले और कमजोर हो जाते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में बोलें, अस्पताल में खुद धो रहा हूं कपड़े.

इस अवस्था में उनका विकास रुक जाता है और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

यूनिसेफ के अनुसार कोविड-19 महामारी के पहले भी 2019 में चार करोड़ सत्तर लाख बच्चे वेस्टिंग के शिकार थे।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था का कहना है कि कोविड-19 महामारी के सामाजिक आर्थिक प्रभाव के कारण पांच साल की आयु से कम के अतिरिक्त 67 लाख बच्चों में वेस्टिंग की समस्या हो सकती है और वे 2020 में खतरनाक स्तर तक कुपोषण के शिकार हो सकते हैं।

यूनिसेफ ने कहा, “तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो एक साल में दुनियाभर में लगभग पांच करोड़ चालीस लाख बच्चे वेस्टिंग के शिकार हो सकते हैं।”

लांसेट द्वारा किए गए अध्ययन को उद्धृत करते हुए यूनिसेफ ने कहा कि इन बच्चों में से 80 प्रतिशत अफ्रीका के सहारा और दक्षिण एशिया से हो सकते हैं।

संस्था ने कहा, “आधे से अधिक बच्चे दक्षिण एशिया से होंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)