कोविड-19: केकेएफआई ने महिला टीम की कप्तान नसरीन को एक लाख रुपये की मदद की

बाइस साल की इस खिलाड़ी ने 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नसरीन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से छात्रावृति मिलती है।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) ने कोविड-19 महामारी में आर्थिक परेशानी का सामना कर रही भारतीय महिला टीम की कप्तान नसरीन शेख को एक लाख रुपये की मदद की है।

बाइस साल की इस खिलाड़ी ने 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नसरीन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से छात्रावृति मिलती है।

नसरीन के पिता दैनिक बाजार में बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले काफी समय से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।

केकेएफआई अधिकारियों को जब नसरीन के बारे में पता चला तो उन्होंने इस खिलाड़ी के बैंक खाते में एक लाख रुपये हस्तांतरित किये।

केकेएफआई के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा, ‘‘ हम हमेशा खिलाड़ियों और योग्य प्रतिभाओं का समर्थन करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को ऐसी अभूतपूर्व स्थिति में कठिन समय का सामना करना पड़ा।’’

त्यागी ने कहा कि केकेएफआई ने स्थानीय स्वंयसेवकों की मदद से कई अन्य खिलाड़ियों और बेघरों को भोजन के पैकेट मुहैया कराये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\