कोविड-19: कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मियों से रोगियों का सही से विश्लेषण करने को कहा गया

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोले ने शनिवार को कोविड-19 के रोगियों के संपर्क का पता लगाने, नमूने लेने और अन्य दिशानिर्देशों का ऑनलाइन आकलन करते हुए ये निर्देश जारी किए।

जमात

श्रीनगर, 19 अप्रैल कश्मीर में अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के सभी रोगियों का सही तरीके से विश्लेषण किया जाए जिसमें उनके परिवार और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का ब्योरा शामिल हो।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोले ने शनिवार को कोविड-19 के रोगियों के संपर्क का पता लगाने, नमूने लेने और अन्य दिशानिर्देशों का ऑनलाइन आकलन करते हुए ये निर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘पोले ने निर्देश दिया कि रोगियों के विश्लेषण में उनके परिवार, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दैनिक कामकाज की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उसमें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें मधुमेह, हृदयरोग जैसी कोई अन्य बीमारी तो नहीं है या वे डायलिसिस पर तो नहीं हैं। इसके अलावा यह भी विवरण हो कि वे धूम्रपान तो नहीं करते।’’

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 341 पहुंच गयी है। यहां पांच रोगियों की इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है तथा 51 ठीक हो चुके हैं।

इस केंद्रशासित प्रदेश में 60 हजार से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें वो भी शामिल हैं जो सरकार द्वारा बनाये गए पृथकवास केंद्रों में या घर में पृथक रह रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने घाटी में अधिकतर जगहों पर मुख्य मार्गों को सील कर दिया है और कई अन्य जगहों पर बैरियर लगा दिए हैं ताकि लोगों की अनावश्यक आवाजाही नहीं हो।

उन्होंने कहा कि केवल वैध पासधारकों को जाने की इजाजत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\