केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में GOM ने की बंद के दौरान लोगों के समक्ष आ रही कठिनाइयों को दूर करने के उपायों की समीक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रियों के समूह की बैठक हुई जिसमें लॉकडाउन (बंद) के दौरान देशभर में लोगों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपायों पर विचार किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14,378 लोग संक्रमित हुए हैं और 480 लोगों की मौत हुई है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में GOM (Photo Credits: Twitter)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रियों के समूह (GOM) की बैठक हुई जिसमें लॉकडाउन (बंद) के दौरान देशभर में लोगों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपायों पर विचार किया गया. सरकारी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस (Corona Virus) संकट पर जीओएम ने 20 अप्रैल के बाद संक्रमण की अत्यधिक चपेट वाले इलाकों (हॉटस्पाट) की श्रेणी में नहीं आने वाले इलाकों में आंशिक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति देने को लेकर संबंधित मंत्रालयों द्वारा की गई पहल की भी समीक्षा की.

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाले जीओएम की यह पांचवीं बैठक थी. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जीओएम में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की . हमने लोगों को पेश आ रही परेशानियों को दूर करने के उपायों और लोगों को राहत देने के संबंध में मंत्रालयों की भूमिका पर चर्चा की.’’

यह भी पढ़ें: Coronavirus lockdown: केन्द्रीय मंत्रियों की बैठक में अभी लॉकडाउन विस्तार पर कोई फैसला नहीं- राजनाथ सिंह

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान ऐसे दृश्य सामने आए हैं जब भारी संख्या में प्रवासी मजदूर शहरों से पैदल ही अपने गांवों के लिये निकल गए थे और ये घटनाएं सुर्खियों में रही थीं. कई विपक्षी दलों ने भी सरकार से मांग की है कि वह लॉकडाउन के कारण नौकरियों के संभावित नुकसान और आर्थिक गतिविधियों में व्यवधान को देखते हुए गरीब लोगों के लिये कल्याणकारी कदमों की घोषणा करे.

बहरहाल, राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमित गतिविधियां शुरू करने के दिशा निर्देश और रिजर्व बैंक आफ इंडिया की घोषणाएं सराहनीय पहल हैं. वहीं, सूत्रों ने बताया, ‘‘जीओएम ने सम्पूर्ण स्थिति पर विभिन्न मंत्रालयों से विचार प्राप्त किये. इसमें कोरोना वायरस से अप्रभावित इलाकों में धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के निर्णय की सराहना की गई जहां एक भी कोरोना वायरस का मामला नहीं आया हो.’’

सूत्रों ने बताया कि जीओएम ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत करीब 33 करोड़ लाभार्थियों को 31 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि वितरित किये जाने की सराहना की गई. जीओएम की बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, एचआरडी मंत्री रमेश पोरखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नागर विमान मंत्री हरदीप सिंह पुरी आदि ने हिस्सा लिया.

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था, जिसे अब 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14,378 लोग संक्रमित हुए हैं और 480 लोगों की मौत हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड