देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में 10 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच जालसाजी, केंद्र को जांच करानी चाहिए : तेदेपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच का दावा जालसाजी है क्योंकि नमूना लिए बिना रिपोर्ट दे दी गई और केंद्र को तुरंत इस मामले की जांच करानी चाहिए।

अमरावती, छह जुलाई तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच का दावा जालसाजी है क्योंकि नमूना लिए बिना रिपोर्ट दे दी गई और केंद्र को तुरंत इस मामले की जांच करानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्य सरकार कोविड-19 जांच की संख्या को लेकर लोगों और केंद्र को शुरू से ही धोखा दे रही है। यह देख कर स्तब्ध हूं कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस स्तर तक जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | बिहार : कोरोना मरीजों की संख्या 12 हजार के पार, अब तक 97 मौतें, 9,014 हुए ठीक: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की बात कहना या तो जालसाजी है या घोटाला।’’

नायडू ने कहा, ‘‘मैं केंद्र से अनुरोध करता हूं कि तत्काल इस मामले को संज्ञान में ले और ‘एसएमएस जांच रैकेट’ के पीछे आपराधिक इरादे का खुलासा करे जिसे राज्य सरकार चला रही है।’’

यह भी पढ़े | पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जाएगा जम्मू कश्मीर, जल्दी ही जारी हो सकती है गाइडलाइन.

तेदपा प्रमुख ने कहा कि अनंतपुर जिले का वीडियो घोटाले का सबूत है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने जांच के लिए नमूना तक नहीं दिया लेकिन उन्हें एसएमएस देकर कोरोना पॉजिटिव/निगेटिव घोषित कर दिया गया।

तेदपा ने बयान में कहा कि वीडियों में तदीपत्री विधानसभा की महिला वार्ड स्वास्थ्य सचिव कथित रूप से कहती नजर आ रही है कि उसे कंप्यूटर ऑपरेटर का फोन कॉल आया जिसने इलाके के कुछ लोगों को जांच के लिए लाने का अनुरोध किया।

महिला के मुताबिक जब लोगों ने जांच के लिए आने से इनकार कर दिया तो सचिवालय के सहकर्मियों को अगले दिन जांच के लिए आने को कहा गया। अगले दिन महिला के सहकर्मियों दोपहर तक कंप्यूटर ऑपरेटर के कॉल का इंतजार किया लेकिन नमूने नहीं लिए गए। बाद में पुरुष सहकर्मी ने बताया कि उसे एक एसएमएस आया है जिसमें उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\