देश की खबरें | कोविड-19: भारत में पहली बार संक्रमित लोगों से ज्यादा मरीज ठीक हुए, कुल मामले 2.7 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बुधवार को पहली बार कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों से अधिक हो गयी। वहीं देश में एक दिन में संक्रमण के नये मामलों की संख्या 10,000 के करीब होने के साथ देश में रोगियों का आंकड़ा 2.7 लाख के पार चला गया।

जियो

नयी दिल्ली, 10 जून भारत में बुधवार को पहली बार कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों से अधिक हो गयी। वहीं देश में एक दिन में संक्रमण के नये मामलों की संख्या 10,000 के करीब होने के साथ देश में रोगियों का आंकड़ा 2.7 लाख के पार चला गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 279 लोगों की मौत हो गई और इसे मिलाकर अब तक 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | सियाचिन में तैनात सैनिक का वीडियो हुआ वायरल : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक 48.9 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए.

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले कुछ दिन में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामलों वाले छह शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता तथा बेंगलुरू में कोविड-19 से निपटने के लिए किए जा रहे जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद के लिए केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन छह शहरों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने में ये दल राज्य के स्वास्थ्य विभाग तथा निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों को तकनीकी मदद देंगे।

दल अगले एक हफ्ते में इन शहरों में जाएंगे और वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में की जाने वाली गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वे किसी भी आवश्यक मुद्दे के बारे में उन्हें सूचित करेंगे और दौरे के समापन से पहले अपनी टिप्पणियों तथा सुझावों समेत एक रिपोर्ट सौपेंगे।’’

मुंबई में कोविड-19 के मामले 51,000 के पार पहुंच गए हैं, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 31,000 से अधिक मामले हैं, अहमदाबाद में करीब 15,000 मामले हैं जबकि चेन्नई में 22,000 से अधिक मामले हैं।

मंगलवार को मंत्रालय ने कहा था कि 15 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अत्यधिक वृद्धि वाले 50 से अधिक जिलों एवं निगम निकायों में इस महामारी को नियंत्रण में लाने और उसका प्रबंधन करने में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए केंद्रीय टीम तैनात की गयी हैं।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का उपचार करने से इनकार करने वाले उन कोविड-19 और गैर कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो सीजीएचएस के पैनल में शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह चेतावनी जारी की है। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थियों ने योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार में होने वाली दिक्कतों के संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद मंत्रालय ने सीजीएचएस लाभार्थियों की शिकायतों की समीक्षा की थी।

आईसीएमआर के अनुसार देश में सुबह नौ बजे तक कुल 50,61,332 नमूनों की जांच हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में 1,45,216 नमूनों की जांच की गयी है।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित पांचवा देश है। उससे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में हैं।

अभी तक इस संक्रामक रोग से देश में कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट