देश की खबरें | कोविड-19 से एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित हुआ : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 ने इस मान्यता को दोबारा पुष्ट किया कि अलग-अलग चिकित्सा विधाओं का स्वस्थ एकीकरण बीमारी के इलाज में सफलता की कुंजी है, अन्यथा किसी एक विधा से इलाज करने पर रोग का पूरी तरह से निदान नहीं हो सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 ने इस मान्यता को दोबारा पुष्ट किया कि अलग-अलग चिकित्सा विधाओं का स्वस्थ एकीकरण बीमारी के इलाज में सफलता की कुंजी है, अन्यथा किसी एक विधा से इलाज करने पर रोग का पूरी तरह से निदान नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में प्राप्त अनुभवों और अनुसंधान ने रेखांकित किया है कि कोविड-19 के इलाज एवं बचाव में मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और प्राकृतिक अवरोध अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Positive for Covid-19: दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी.

कार्मिक मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए सभी विधाओं में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की तकनीक चाहे वह आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी,योग और नेचुरोपैथी हो कोविड-19 महामारी की चपेट में दुनिया के आने के बाद से लोकप्रिय हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित हुआ है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8244 नए केस, 119 की मौत: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जितेंद्र सिंह ने यह बात ‘ब्रह्मर्षि बर्फानी अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान’ हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

कार्मिक मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल कोविड-19 पर नये होमियोपैथी अनुसंधान संबंधी प्रस्तुति देने आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\