देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में घर में पृथकवास में रह रहे मरीजों की संख्या में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घर में पृथक-वास में रह रहे कोविड​​-19 रोगियों की संख्या में पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार को लगभग 750 की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक महीने में इन मामलों में यह सर्वाधिक गिरावट है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घर में पृथक-वास में रह रहे कोविड​​-19 रोगियों की संख्या में पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार को लगभग 750 की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक महीने में इन मामलों में यह सर्वाधिक गिरावट है।

हालांकि, मंगलवार को भी निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि जारी रही और यह संख्या बढ़कर 1,937 हो गई।

यह भी पढ़े | JP Nadda on Article 370: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-पीएम मोदी ने पूरी की जम्मू-कश्मीर के लोगों की 70 वर्षों से अनसुनी मांग.

सोमवार को, घर में पृथक-वास में रहने के मामले बढ़ कर 19,213 हो गया था जबकि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,889 थी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या घटकर 18,464 हो गई।

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का एक और कदम, लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण.

अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से ही घरेलू पृथकवास और निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। केवल 19 सितंबर को घर में पृथकवास में रह रहे लोगों की संख्या में मामूली गिरावट देखी गई थी।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि शहर में महामारी के प्रबंधन में घर में पृथक-वास बहुत प्रभावी रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\