देश की खबरें | कश्मीर में एक किशोर और एक वरिष्ठ नागरिक की कोविड-19 से हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में सोमवार को 18 साल के एक किशोर समेत कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई जिसके साथ संघ शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।

जियो

श्रीनगर, 15 जून जम्मू कश्मीर में सोमवार को 18 साल के एक किशोर समेत कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई जिसके साथ संघ शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले किशोर की यहां एसएचएमएस अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पंजाब में अब तक 3267 मामले पाए गए, 71 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मरीज पर हमला हुआ था और उसे चिकित्सकीय कानूनी मामले के रूप में 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि अगले दिन जांच के लिए मरीज के बलगम के नमूने लिए गए थे। उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर लोगों के लिए बड़ी राहत, कोविड-19 से ठीक होने वाले पीड़ितों की रिकवरी रेट बढ़कर 51.08% हुई.

सोमवार को कोविड-19 से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चादूरा क्षेत्र का रहने वाला था और एसएचएमएस अस्पताल में उसकी मौत हुई।

कोविड-19 से हुई इन दोनों मौत के सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर