कोविड-19: सिंगापुर में निर्माण कंपनियों से नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया

सिंगापुर के मानवश्रम मंत्री जोसफीन टियो ने कहा कि सरकार जून में कुछ बंदिशों को क्रमिक रूप से हटाएगी जो प्रवासी कामगारों को कोरोना वायरस का प्रसार करने से रोकने के उद्देश्य से लगाई गई थीं।

सिंगापुर, 15 मई सिंगापुर में निर्माण कंपनियों से कहा गया है कि “सर्किट ब्रेकर” (बंद) की अवधि के पूरा होने पर अगले महीने लंबित परियोजनाओं पर काम शुरू होने के बाद वे विदेशी कामगारों की कोरोना वायरस संबंधित जांच नियमित रूप से कराने जैसे सख्त सुरक्षा उपायों का पालन करें। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंगापुर के मानवश्रम मंत्री जोसफीन टियो ने कहा कि सरकार जून में कुछ बंदिशों को क्रमिक रूप से हटाएगी जो प्रवासी कामगारों को कोरोना वायरस का प्रसार करने से रोकने के उद्देश्य से लगाई गई थीं।

सिंगापुर में बृहस्पतिवार तक सामने आए 26,098 मामलों में से अधिकतर विदेशी कामगारों से संबंद्ध थे जो डोरमेट्रियों में रहते हैं।

सिंगापुर ने मंगलवार को खाद्य उत्पादन, नाइयों की दुकानों, कुछ खास फुटकर खाद्यसामग्री बिक्री केंद्रों समेत कुछ कारोबारों को फिर से खोलने की इजाजत दी है।

चैनल न्यूज एशिया ने शुक्रवार को कहा कि निर्माण कंपनियों को एक जून को “सर्किट ब्रेकर” अवधि खत्म होने के बाद परियोजनाओं के क्रमिक रूप से शुरू होने पर कर्मचारियों के लिये सुरक्षा के उपायों को सख्ती से अपनाना चाहिए जिनमें नियमित रूप से कोविड-19 जांच और कामगारों के मेलजोल का प्रबंधन शामिल है।

सरकारी इमारत एवं निर्माण प्राधिकरण (बीसीए) के सीईओ हग लिम ने कहा कि हर कर्मचारी को ट्रेस टुगेदर नाम का ऐप डाउनलोड करना जरूरी है और नियोक्ता को रोजाना हर कर्मचारी के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिये एक व्यवस्था बनानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट