देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 86 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 86 लाख के पार चले गए। वहीं 80.13 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 86 लाख के पार चले गए। वहीं 80.13 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर  86,36, 011 हो गए। वहीं 512 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,571 हो गई।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: दिल्ली सरकार ने दिवाली में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खोया और मावा की बिक्री पर शुरू किया विशेष अभियान.

देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या अब पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,94,657 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार 80,13,783 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | बिहार चुनावों का असर? सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 10 नवम्बर तक कुल 12,07,69,151 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,53,294 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\