देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 64 लाख के पार, 53 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 53 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 53 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 63,94,068 मामले सामने आए है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई।

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना संक्रमित, करीबी सलाहकार होप हिक्स की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव.

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 53,52,078 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में अभी 9,42,217 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है।

कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | सितंबर में भारतीय माल का निर्यात 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में एक अक्टूबर तक कुल 7,67,17,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,97,947 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\