विदेश की खबरें | कोविड-19: ब्रिटेन ने प्रस्तावित पांच दिवसीय क्रिसमस कार्यक्रम रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान होने के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को पांच दिवसीय प्रस्तावित ''क्रिसमस बबल'' कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की।

लंदन, 19 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान होने के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को पांच दिवसीय प्रस्तावित ''क्रिसमस बबल'' कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की।

माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह नया प्रकार बेहद तेजी से देश में संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

पहले क्रिसमस के कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब जॉनसन ने इन्हें और सख्त करने का फैसला लिया है।

जॉनसन ने शनिवार को कहा कि राजधानी और दक्षिणी इंग्लैंड के कई इलाके प्रतिबंधों की तीसरे श्रेणी में हैं जो काफी सख्त प्रतिबंध हैं।

उन्होंने कहा कि अब इन्हें और सख्त करते हुए चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

नए चौथे चरण के तहत, लोगों को अपने घर के बाहर किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलने-जुलने पर रोक रहेगी। यह रोक क्रिसमस उत्सव के दौरान भी लागू रहेगी।

इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में कम श्रेणी के प्रतिबंध लागू हैं, वहां भी क्रिसमस के दौरान केवल 25 दिसंबर के दिन तीन परिवारों को एकत्र होने की छूट रहेगी। हालांकि, यह छूट भी अब पांच दिन के लिए नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

VIDEO: मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मीरा रोड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास शराब पी रहे लोगों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Kane Williamson Retires From International Cricket: 16 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत! केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश ने जीता फैंस का दिल

ICC Womens T20 World Cup 2026: आज से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम, यहां जानें फॉर्मेट, वेन्यू, प्राइज मनी, शेड्यूल और सभी टीमों के स्क्वाड्स