कोविड-19 : बिग बी ने मुम्बई में भोजन के 2000 पैकेट बांटने किए शुरू

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है।

मुम्बई, नौ अप्रैल मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटने का जिम्मा उठाया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है।

अमिताभ (77) ने कहा कि इसके साथ ही महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, ‘‘ निजी तौर पर मेरी ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटे जा रहे हैं औरमहीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर काम चल रहा है.... जिससे कम से कम 12,000 लोगों का पेट भर पाएगा। ’’

अभिनेता ने कहा कि हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह, बाबुलनाथ मंदिर, बांद्रा में झुग्गी बस्ती और कुछ अन्य झुग्गी बस्तियों में इस पहल के जरिए भोजन पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘काम करने में कुछ परेशानियां तो आती हैं। लॉकडाउन के कारण घर से बाहर निकलना गैरकानूनी है। खाने के पैकेट तैयार होने के बावजूद उन्हें ले जाने की समस्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें