देश की खबरें | धोनी के संन्यास में कोविड-19 की भी भूमिका: चहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के सीमित ओवरों के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने कहा कि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास में कोविड-19 की भी भूमिका रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त भारत के सीमित ओवरों के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने कहा कि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास में कोविड-19 की भी भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि अगर महामारी के कारण टी20 विश्व कप नहीं टलता तो यह पूर्व कप्तान उसमें खेल सकता था।

यह भी पढ़े | यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 54 नए केस पाए गए: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धोनी क्रिकेट जगत में इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्राफियां जीती है। उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

धोनी ने एकदिवसीय में अपना आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले विश्व कप में वह खेल सकते है लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को 2022 तक टाल दिया गया।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

चहल ने न्यूज18 इंडिया के विशेष कार्यक्रम चौपाल में कहा, ‘‘ धोनी के संन्यास में कोरोना (वायरस) का भी हाथ है, अगर ऐसी स्थिति नहीं होती तो वह विश्व कप (टी20) भी खेलते।’’

चहल ने कहा कि धोनी अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते थे।

हरियाणा के इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा , ‘‘मैं अब भी चाहता हूं कि वह खेले।’’

भारत के लिए 52 एकदिवसीय और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले चहल ने कहा, ‘‘ धोनी के कारण मुझे और कुलदीप यादव को सफलता मिली। विकेट के पीछे से वह हमारी काफी मदद करते थे। अगर धोनी रहते है तो मेरा 50 प्रतिशत काम खुद ही हो जाता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी को पहली गेंद से पहले ही पिच के बारे में पता रहता था। जब धोनी नहीं रहते है तो हमें पिच की प्रकृति को समझने में दो ओवर लग जाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\