देश की खबरें | कोविड-19: देश में एक माह बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई। वहीं, देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई। वहीं, देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 964 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी ने गोरखपुर में 122 करोड़ की 177 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- विकास की रोशनी से रोशन होगी हर गली.

आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,06,069 हो गई है। इससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 8,93,592 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | वृंदा करात की हाईकोर्ट से अपील, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर एफआईआर का आदेश दें.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,46,34,680 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,68,705 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\